UP Police Constable Recruitment 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द होगी 52000+ कांस्टेबल पदों की भर्ती, जाने कैसा होगा सेलेक्शन

UP Police Constable Recruitment 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB)मिलकर 52 हजार से ज्यादा सिपाही (UP Police Constable)भर्ती करने जा रहे हैं, इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिसम्बर माह में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकता है, भर्ती से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

up police constable recruitment 2023
UP Police Constable Recruitment 2023

कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (ट्विटर) पर जून महीने में 52,699 सिपाहियों की भर्ती की जानकारी दी गई थी। हालांकि शुरुआत में 33757 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। भर्ती प्रक्रिया में देरी होने के कारण इसकी संख्या बढ़कर 52699 पद हो गयी है। फिलहाल अभी भर्ती शुरू होने की तारीख निर्धारित नही किया गया है। जैसे भर्ती चयन करने वाली टीम की चयन हो जाता है, उसके पश्चात आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

1. लिखत परीक्षा (OMR) पर आधारित : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा ओएमआर OMR शीट द्वारा कराया जायेगा, इस परीक्षा में अभ्यर्थियों का बौद्धिक, तार्किक ज्ञान एवं अन्य से सम्बंधित प्रश्न दिए जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थी विभिन्न भाषाओं में परीक्षा लिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें… कर्मचारी चयन आयोग में कांस्टेबल जीडी के 26146 पदों पर भर्ती

2. दस्तावेज सत्यापन : लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए विभाग द्वारा बुलाया जाएगा। जिसमे चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, अभ्यर्थी इस प्रक्रिया हेतु अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे – अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन आदि दस्तावेज अपने साथ लेकर जावें।

3. शारीरिक दक्षता परीक्षा : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा लिया जाएगा। जिसमे लंबी कूद, ऊँची कूद, दौंड, गोला फेंक, जैसे आदि शारीरिक दक्षता परीक्षा लिया जाएगा जिसमें अभ्यर्थियों को चयनित होना अनिवार्य होगा।

4. मेडिकल टेस्ट : शारीरिक दक्षता परीक्षा में चयन होने के उपरांत अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा, इसके अन्तर्गत अभ्यर्थियों का फिटनेस, और मानसिक टेस्ट किया जायेगा। ताकि इससे यह पता चके की अभ्यर्थी पूरी तरह से चिकित्सीय रूप से स्वस्थ है, और किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं है। 

इस प्रकार उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल UP Police Constable Recruitment 2023 में भर्ती के लिये अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरकर जाना होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top